Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 04:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10 सेकंड सांस रोकने से पता चलेगा कोरोना है या नहीं? जानिए सच्चाई
देश

10 सेकंड सांस रोकने से पता चलेगा कोरोना है या नहीं? जानिए सच्चाई

May 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली: कोरोना के कहर के बीच जब लोग घर पर हैं, तो ऐसे में सोशल मीडिया का उपयोग भी बढ़ गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कोरोना से संबंधित कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। कोई घरेलू नुस्खे बता रहा है तो कोई कह रहा है कि कोरोना 5 जी से फैल रहा है।

इस बीच कोरोना की जांच के लिए घरेलू नुस्खों को भी हवा मिल रही है। इसी तरह का एक नुस्खा प्रचलित हो चला है, जिसमें बताया जा रहा है कि महज 10 सेकंड सांस रोककर आप पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना है या नहीं। यदि इस बीच आप सांस लेने में असुविधा महसूस नहीं करते, तो आप बिलकुल स्वस्थ हैं। अब इस दावे की खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोल खोल दी है।

डब्ल्यूएचओ ने इस तरह के किसी भी घरेलू नुस्खे से दूर रहने की सलाह दी है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि खांसी या असुविधा महसूस किए बिना 10 सेकंड या उससे अधिक के लिए अपनी सांस रोक पाने में सक्षम होने का मतलब यह नहीं है कि आप COVID-19 से मुक्त हैं।

COVID-19 के सबसे आम लक्षण सूखी खांसी, थकान और बुखार हैं। कुछ लोग बीमारी के अधिक गंभीर रूप विकसित कर सकते हैं, जैसे कि निमोनिया। यह पुष्टि करने का सबसे अच्छा तरीका है कि कोविड 19 वायरस की जांच प्रयोगशाला परीक्षण के साथ की जाए। आप इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज से इसकी पुष्टि नहीं कर सकते, जो कि खतरनाक भी हो सकता है।

क्या 5जी टावर से फैल रहा है कोरोना?

इस दावे में कितनी सच्चाई है, उसका खुलासा खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया है। डब्ल्यूएचओ ने इस दावे का पूर्ण खंडन करते हुए कहा है कि वायरस रेडियो तरंगों / मोबाइल नेटवर्क पर यात्रा नहीं कर सकते। COVID-19 कई ऐसे देशों में फैल रहा है जिनके पास 5G मोबाइल नेटवर्क नहीं है।

डब्ल्यूएचओ ने इस बात का भी खुलासा किया है कि कोरोना वायरस किस तरह से फैलता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि COVID-19 श्वसन की बूंदों से फैलता है। जब एक संक्रमित व्यक्ति खांसता है, छींकता है या बोलता है, तो इसके फैलने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसी के साथ लोग दूषित सतह और फिर उनकी आंख, मुंह या नाक को छूने से भी संक्रमित हो सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष एस टीकन सिंह का हुआ निधन
Next Article बाबा हरदेव सिंह जी ने मानवता के लिए जीना सिखाया :  सत्गुरू माता सुदीक्षा

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.