WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में अगले दो दिनों तक 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना प्रकट की है। साथ ही प्री मानसून रेन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
उत्तर-दक्षिणी टर्फ लाइन के कारण मध्य प्रदेश में एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका विस्तार तमिलनाडु तक है। वहीं एक इस्ट वेस्ट टर्फ लाइन के कारण बने चक्रवातीय क्षेत्र का असर गंगा के मैदानी भाग से होते हुए झारखंड तक है।
इसका असर राज्य में दो दिनों के बाद कम होगा।

