WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रेलवे ने दो मुख्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह में यात्री कम निकल रहे हैं। इस वजह से ट्रेन संख्या 58033 और ट्रेन नंबर 58034 बोकारो स्टील सिटी रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर को बंद कर दिया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 68041 और ट्रेन संख्या 68042 आद्रा बरकाकाना आद्रा पैसेंजर का भी परिचालन बंद रहेगा। इन दोनों ट्रेनों का परिचालन 21 मई के बाद नहीं होगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है। रेलवे स्टेशन बेहद कम यात्री पहुंच रहे हैं। इसके चलते ट्रेनें खाली चल रही हैं और रेलवे को घाटा लग रहा है।

