Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»उप्र : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह की मौत, 10 घायल
देश

उप्र : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह की मौत, 10 घायल

September 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एटा। उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में शनिवार को पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल में स्वयं मौजूद रहकर मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।

एटा में मिरहची कस्बा के मोहल्ला तकिया में लाइसेंस होल्डर मुन्नीदेवी पत्नी लालाराम, उसके देवर नीरेश कुमार व गिर्राजसिंह पुत्र वेदराम अपने तीन मंजिला मकान में पटाखों का निर्माण करते हैं। शनिवार को इस फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से जहां यह तीन मंजिला मकान ध्वस्त हो गया, वहीं आसपास के कई मकानों को भी क्षति पहुंची। विस्फोट की सूचना पर मौके पर पहुंची मिरहची पुलिस व स्थानीयजनों ने विस्फोट में घायल हुए लोगों को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

विस्फोट की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय अग्रवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां की कमान संभाली। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक, घायलों में 35 वर्षीय सोनी पत्नी मुनीम उर्फ रायसिंह, 20 वर्षीय माधुरी पुत्री चंद्रपाल, 50 वर्षीय देवी पत्नी चंद्रपाल, 50 वर्षीय नूतन पत्नी सिकन्दर, 21 वर्षीय रजनी पुत्री महावीर उर्फ बिल्लू, 50 वर्षीय भगवती पत्नी बिल्लू, 40 वर्षीय मीरादेवी, 14 रिषभ पुत्र नीरजबाबू, 10 वर्षीय प्रतीक पुत्र टाइगर उर्फ अशोक तथा 25 वर्षीय पूजा पुत्री लालाराम को जिला चिकित्सालय लाया गया है। इनमें से पूजा व माधुरी के अलावा शेष को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है।

हादसे में मृतकों की शिनाख्त छोटेलाल की 11 वर्षीय बेटी अंजली, चन्द्रपाल की बेटी 16 वर्षीय शीतल, सात वर्षीय खुशी, 18 वर्षीय रजनी और मुन्नी देवी समेत एक अन्य के रूप में हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची विवि में एबीवीपी की प्रचंड जीत, 95 में 65 सीटों पर कब्जा
Next Article किसानों ने दिल्ली पहुंचकर खत्म किया आंदोलन, मोदी सरकार ने मानी पांच मांगें

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.