Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हे राम से शुरू ‘कथा’ ने दिखाई ‘पानी और प्रेम’ की व्यथा
अन्य खबरें

हे राम से शुरू ‘कथा’ ने दिखाई ‘पानी और प्रेम’ की व्यथा

September 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-रंगोत्सव के तीसरे नाटक का केंद्रीयमंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन

बेगूसराय। द प्लेयर्स एक्ट के तत्वावधान में स्थानीय दिनकर भवन में चल रहे राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव रंगोत्सव की तीसरी कड़ी में शुक्रवार रात लेखक सुधांशु फिरदौस के नाटक ‘कथा’ का मंचन किया गया। द फैक्ट रंगमंडल के रंगकर्मियों ने ‘कथा’ को मंच पर जीवंत किया। इसका निर्देशन जाने-माने युवा निर्देशक प्रवीण कुमार गुंजन ने किया। गुंजन ने ‘कथा’ के जरिये दर्शकों के साथ अतिथियों को पानी और प्रेम की व्यथा से रूबरू कराया।

auto

‘कथा’ का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह और चर्चित अभिनेत्री विभा छिब्बड़ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा, आज के दौर में रंगमंच को जीवित रखना चुनौती है। इसके लिए बेगूसराय के रंगकर्मी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सिनेमा और नाटक के बुनियादी फर्क को रेखांकित किया।

‘कथा’ का आरंभ ‘हे राम, मेरे राम, सबके राम सियाराम’ से हुआ। इसने संदेश दिया संसार आधी अधूरी कथाओं का जाल है। न कथा पूरी होती है और न ही संसार। इस देश में कथा सुनाने वालों की लंबी परंपरा रही है। यह ऐसे ही कथावाचकों की बातचीत से संभव हुई कथा की व्यथा है। इसमें कथा कहने वाला काथिक-एक अमरेश एवं काथिक-दो चंदन वत्स, गुड़िया (कुमारी अस्मिता) और लोचन (वैभव) की कहानी के माध्यम से प्रेम और पानी को बचाने की बात कहते हैं। उन्हें लगता है कि संसार को बचाए रखने के लिए प्रेम और पानी को बचाने की जरूरत है। आज हर तरफ प्रेम और पानी का अकाल है।

‘कथा’ संवाद में जल संकट को लेकर ‘दरिया सूखा, सूखे पोखर, सूख गया तालाब, पानी तेरी यही कहानी’ के माध्यम से दुनिया को जल संकट से परिचित कराने की कोशिश की गई। गांव के जमींदार की पुत्री कविता और पिछड़े वर्ग के युवा की प्रेम कहानी के दुखांत के माध्यम से बेटी बचाने का मंत्र दिया।

कथा कहने वाले अमरेश कुमार, चंदन कुमार वत्स एवं अंकित शर्मा, पिता- देवानंद सिंह, सूरज- कमलेश ओझा, चरितर- चंदन कश्यप, मलंग- मो. रहमान एवं नौकरजितेंद्र कुमार ने अपनी सशक्त भूमिका से तालियां बटोरीं। संगीत निर्देशक अमरेश कुमार, प्रकाश परिकल्पना कर रहे चिंटू कुमार एवं ध्वनि परिकल्पना कर रहे अभिजीत कुमार के साथ वाद्य यंत्र पर मौजूद दीपक, रविकांत और गायन में लगे लालबाबू, अमरेश, रिमझिम और पूजा ने द फैक्ट रंगमंडल की प्रस्तुति को बेहतरीन मुकाम दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘वॉर’ का गाना ‘जय जय शिव-शंकर,आज मूड हैं भयंकर’ रिलीज
Next Article दशम फॉल में गिरने से युवक की मौत

Related Posts

अन्य खबरें

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
अन्य खबरें

60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹5000, जानें अटल पेंशन योजना का पूरा गणित

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.