WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची के दशम फॉल के 144 फीट ऊंचाई से गिर जाने से राजू साव (25) की मौत हो गयी। राजू बंगाल का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ दशम फॉल घूमने गया था। इसी दौरान वह फॉल के नीचे गिर गया और उसका सिर चट्टान से टकराया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। काफी मशक्कत करने के बाद भी पर्यटक मित्र उसे नहीं बचा सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
