Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 12:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, याद आ गया सितम्बर का सितम
दुनिया

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, याद आ गया सितम्बर का सितम

September 22, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मलूकू में रविवार तड़के करीब 2ः53 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। लोगों को पिछले साल सितम्बर में भूकंप और सुनामी से हुई तबाही का भयावह मंजर याद आ गया। ताजा भूकंप के बाद फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम और भूगर्भीय एजेंसी ने कहा है कि यह झटके स्थानीय समयानुसार तड़के 2ः53 बजे महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी में कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र मलूकू प्रांत के तेंगारा बरत जिले से 165 किलोमीटर दूर पश्चमोत्तर समुद्र तल से 11 किलोमीटर की गहराई तल में था।

भू-गर्भ विज्ञानियों का कहना है कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके आते रहते हैं। यह ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ (एक कमजोर और भूकंप प्रभावित क्षेत्र) पर स्थित है।इंडोनेशिया में पिछले साल सितंबर के आखिर में आए भूकंप में जानमाल की भारी क्षति हुई थी।

30 सितम्बर 2018 को इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 आंकी गई थी। भूकंप के बाद आई सुनामी ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया था। आधिकारिक तौर पर कुछ ही घंटों में 800 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी। भूकंप और सुनामी से तटीय शहर डोंगाला और पालू शहर हिल गए थे। दोनों स्थानों पर सबसे ज्यादा तबाही हुई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में अलकायदा का खूंखार आतंकी मौलाना मोहम्मद कलीमुद्दीन गिरफ्तार
Next Article दिल्ली: अक्षरधाम के निकट पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.