Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 11:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्मित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : इजरायल घूमने पहुंच रहे भारतीय पर्यटकों के लिए इस बार का अनुभव कुछ अलग है। वहां भारतीयों को पहले से ज्यादा प्यार और सम्मान मिल रहा है। इसकी वजह फ्लाईदुबई की उस फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी है, जिसमें को-पायलट ने उन पर हमला कर विमान को खतरे में डालने की कोशिश की थी। इजरायल पहुंचे भारतीय पर्यटकों ने बताया कि वहां के लोग उनसे मिलते ही कैप्टन स्मित का जिक्र करने लगते हैं। कई लोग कहते हैं, ‘आप कैप्टन स्मित के देश से हैं।’ पर्यटकों का कहना है कि इजरायल में भारतीय होने की पहचान अब उन्हें एक अलग तरह का सम्मान दिला रही है। लोगों का व्यवहार बेहद गर्मजोशी भरा है। भारतीय पर्यटकों के लिए यह अनुभव भावुक करने वाला भी है और यादगार भी।

भारतीय बताते हैं देश, इजरायली करते हैं कैप्टन स्मित का जिक्र

इजरायल पहुंचे एक भारतीय पर्यटक ने बताया कि उनकी यात्रा बेहद शानदार और भावुक रही। इस दौरान उन्हें कई नई चीजें देखने और समझने को मिलीं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई इजरायली उनसे पूछता है कि वे कहां से आए हैं और वह भारत का नाम लेते हैं, तो कई बार सामने वाला खुद ही कह देता है कि आप कैप्टन स्मित के देश से हैं। पर्यटक ने बताया कि इजरायल के लोगों का यह अंदाज उन्हें काफी अच्छा लगता है। उनके मुताबिक, भारतीयों के प्रति यहां लोगों का व्यवहार बहुत प्यार भरा है। कैप्टन स्मित की बहादुरी के बाद यह अपनापन और भी ज्यादा महसूस हो रहा है।

Advertisement

एक दूसरे भारतीय पर्यटक ने भी कुछ ऐसा ही अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही वह खुद को भारतीय बताते हैं, लोग तुरंत कैप्टन स्मित का नाम लेने लगते हैं। कई लोग उनसे कहते हैं, ‘आप कैप्टन स्मित के देश से हैं और भारत हमारा बहुत अच्छा दोस्त है।’ एक पर्यटक ने कहा कि अगर अगली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन स्मित इजरायल आते हैं तो वह भी उसी दौरान यहां आना पसंद करेंगे।

इजरायली लड़की बोली- कैप्टन स्मित आए तो घर पर बनाऊंगी मसाला चाय

यरुशलम की एक इजरायली लड़की ने भारतीय कैप्टन के लिए खास संदेश दिया। उसने कहा कि जब भी कैप्टन स्मित इजरायल आएंगे, उनका उसके घर में दिल से स्वागत किया जाएगा। वह उनके लिए मसाला चाय बनाएगी और साथ में हम्मस और फलाफल भी तैयार करेगी। लड़की ने कैप्टन स्मित की बहादुरी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उसने कहा, ‘आपका इजरायल में बहुत-बहुत स्वागत है। हम बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं।’

फ्लाइट में चाकू से हमला, घायल होने के बाद भी बचाई यात्रियों की जान

पूरा मामला फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ा है। यह विमान UAE से इजरायल जा रहा था। उड़ान के दौरान ओमान के नागरिक और को-पायलट हमाम अल-हमामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर विमान में मौजूद चाकू से हमला कर दिया। हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं छोड़ी। वह किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद विमान में मौजूद इजरायली यात्रियों और दो ऑफ-रोस्टर पायलटों ने स्थिति संभाली। उन्होंने हमलावर को-पायलट को काबू में किया और विमान को सुरक्षित उतारने में मदद की।

अब इस मामले में एक और गंभीर जानकारी सामने आई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं से पूछताछ में हमाम अल-हमामी ने कथित तौर पर विमान को जानबूझकर गिराने की मंशा जाहिर की थी। रिपोर्ट में एक सऊदी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि उसने कथित तौर पर यह भी कहा कि उसे मौत से डर नहीं लगता। अगर जांच में यह बात सही साबित होती है तो मामला सिर्फ कैप्टन पर हमले तक सीमित नहीं रहेगा। इससे विमान में सवार 170 से ज्यादा लोगों की जान को जानबूझकर खतरे में डालने का सवाल भी सामने आएगा। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हमाम अल-हमामी को फ्लाईदुबई में नौकरी कैसे मिली और क्या नौकरी से पहले उसकी गतिविधियों को लेकर कोई जानकारी या चेतावनी मौजूद थी। इस पूरी घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की चर्चा भारत के साथ-साथ इजरायल में भी हो रही है। यही वजह है कि इजरायल घूमने पहुंच रहे भारतीयों को वहां लोगों की तरफ से मिल रहा सम्मान अब उनकी यात्रा का खास हिस्सा बन गया है।

इसे भी पढ़ें : एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिता की याद को बना दिया भक्ति का उत्सव, पूरा शहर जुड़ गया आस्था के एक धागे में
Next Article हवलदार की पिस्टल, रिंग रोड का सन्नाटा और बरियातू थानेदार का ट्रिगर… कैसे धराशायी हुआ कोढ़ा गैंग का ‘रंगीला’?

Related Posts

Headlines

हवलदार की पिस्टल, रिंग रोड का सन्नाटा और बरियातू थानेदार का ट्रिगर… कैसे धराशायी हुआ कोढ़ा गैंग का ‘रंगीला’?

October 4, 2026
झारखंड

पिता की याद को बना दिया भक्ति का उत्सव, पूरा शहर जुड़ गया आस्था के एक धागे में

October 4, 2026
Headlines

नियम NGT के, हुक्म डीसी का… फिर भी गोला की सड़कों पर किसकी शह पर दौड़ रहे बालू के ट्रक

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवलदार की पिस्टल, रिंग रोड का सन्नाटा और बरियातू थानेदार का ट्रिगर… कैसे धराशायी हुआ कोढ़ा गैंग का ‘रंगीला’?

October 4, 2026

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026

पिता की याद को बना दिया भक्ति का उत्सव, पूरा शहर जुड़ गया आस्था के एक धागे में

October 4, 2026

नियम NGT के, हुक्म डीसी का… फिर भी गोला की सड़कों पर किसकी शह पर दौड़ रहे बालू के ट्रक

October 4, 2026

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.