WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संघर्षशील जुझारू व्यक्तित्व के धनी व आम जनमानस की आवाज हिंदुस्तान के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जोनल प्रवक्ता डॉ जमाल अहमद ने बधाई दिया और कहा कि जिस सूझबूझ के साथ इमरान प्रतापगढ़ी का मनोनयन किया है उससे पार्टी को निश्चित फायदा होगा।
इमरान प्रतापगढ़ी झारखंड प्रदेश से पुरा लगाव रहा है। यह साल में दर्जनों बार झारखंड आते रहे हैं झारखंड के साथ-साथ पूरे देश में इनके मनोनयन से खास तौर पर अल्पसंख्यकों में उत्साह देखा जा रहा है जो पार्टी के विकास विस्तार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

