WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने हाल में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए अपना सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है. इस प्लान की कीमत मात्र 39 रुपये हैं. यानी इस प्लान को एक्टिवेट कराने पर यूजर्स 28 दिन फ्री में बात कर सकते हैं.
आम दिनों में जियोफोन के 39 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 14 दिनों की रहती है. लेकिन जियो के खास ऑफर के तहत आपको एक प्लान लेने के बाद दूसरा प्लान फ्री मिलेगा, जिसके बाद आपके प्लान की टोटल वैधता 28 दिन की हो जाएगी
जियो फोन के 69 रुपये, 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये वाले प्लान में भी बाय 1 गेट 1 फ्री (Buy 1 Get 1 Free) का ऑफर मिल रहा है. जिसकी वैधता 14 के बजाय 28 दिनों की होगी.

