Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 10:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईसेक्ट विश्वविद्यालय के एमकॉम की छात्रा रही गुलफ्शा का बायजूज़ में हुआ चयन, 10 लाख रूपए है सालाना पैकेज
झारखंड

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के एमकॉम की छात्रा रही गुलफ्शा का बायजूज़ में हुआ चयन, 10 लाख रूपए है सालाना पैकेज

June 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग से 2017-19 में एमकॉम की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्रा गुलफ्शा नाज़ का चयन बायजूज़ डिजिटल लर्निंग एप के लिए 10 लाख के सालाना पैकेज पर बतौर बिजनस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर बंगलुरू के लिए किया गया है। मूलतः बोकारो की रहने वाली गुलफ्शा अपने चयन पर खुशी जा़हिर करते हुए कहा कि नियमित सकारात्मक दिशा में मेहनत, शिक्षकों के बताए रास्ते पर अमल, खासकर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद सर का मार्गदर्शन और माता-पिता की दुआओं के बदौलत ही यह कामयाबी पाने में मुझे सफलता हासिल हुई है।

वहीं आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नाइक ने सफलता पाने को इच्छुक सभी विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक दिशा में नियमित परिश्रम की बात कही। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे सभी कोर्सों के बाद मंजिल की राह आसान बनाने को लेकर विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत जॉब को लेकर कई कंपनियों से संपर्क साधकर विद्यार्थियों को जॉब दिलाने में मदद की जाती है ।

उन्होंने बताया कि सभी कोर्सों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई जा रही है ताकि वैसे विद्यार्थियों के कोर्स पूरा होने के बाद जॉब दिलाने में मदद पहुंचाई जा सके। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयक टीपू सुल्तान ने बताया कि लगातार विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर इच्छुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से जॉब दिलाने में सहयोग की जा रही है। इतना ही नहीं साक्षात्कार की ट्रेनिंग भी विद्यार्थियों को नि: शुल्क दी जा रही है जिससे विद्यार्थियों को जॉब पाने की राह आसान बन रही है।

गुलफ्शा के कामयाबी पर कुलपति डॉ पीके नाइक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एस रथ, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, सह कुलसचिव परीक्षा विभाग ललित मालवीय, सह कुलसचिव एडमिन विजय कुमार, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयक टीपू सुल्तान, नामांकन समन्वयक माधवी मेहता, पीआरओ शमीम अहमद, अकाउंटेंट सौरभ सरकार, प्राध्यापक डॉ अरविंद कुमार, डॉ रूद्र नारायण, डॉ नीलांजना चौधरी, डॉ श्वेता सिंह, डॉ सीता राम समेत विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिका व कर्मियों ने बधाई दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब लैब में तैयार होगा माँ का दूध, जानें कब बाज़ार में होगी इसकी बिक्री
Next Article हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Related Posts

Headlines

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026
Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026

राशिफल @ 09 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 9, 2026

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.