Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 03:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JDU नेता ने तीन लोगों की बेरहमी से की पिटाई और उखाड़े हाथ के नाखून
बिहार

JDU नेता ने तीन लोगों की बेरहमी से की पिटाई और उखाड़े हाथ के नाखून

June 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बिहार। बिहार के मुजफ्फरपुर में जदयू नेता की बर्बरता सामने आई है. औराई थाना पुलिस ने जदयू नेता मोहम्मद गजनफर को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, जदयू नेता गजनफर हसन ने अपने बिजनेस पार्टनर विकास तिवारी और उसके चालक की बर्बरता पूर्वक पिटाई करके नाखून तक उखाड़ दिए हैं. पुलिस ने जदयू नेता गजनफर हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि काफी बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की गई है. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. सभी पीड़ित बुरी तरह घायल हैं. मुख्य आरोपी  मोहम्मद गजनफर हुसैन और दिलीप साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार जदयू नेता मोहम्मद गजनफर हुसैन सीतामढ़ी विधानसभा प्रभारी है और औराई में एक निजी नर्सिंग होम अपने पार्टनरों के साथ चलाता है. उसी के विवाद में यह घटना घटी है.

मारपीट के बाद दो लोगों के नाखून तक उखाड़ दिए गए.

बताया जा रहा है कि जदयू नेता गजनफर हुसैन ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर तीन लोगों पर रॉड से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. इतना ही नहीं दो लोगों के नाखून तक उखाड़ दिए.

पीड़ितों ने बताया कि औराई में पार्टनरशिप में शिफा हॉस्पिटल चलाया जा रहा था जिसमें एक पार्टनर विकास था और दूसरा जदयू नेता गजनफर हुसैन था. दोनों पार्टनरशिप में हॉस्पिटल चलाया करते थे. लेकिन कई महीनों से हिसाब को लेकर विकास और गजनफर हुसैन के बीच विवाद चल रहा था.

विवाद को सुलझाने को लेकर विकास औराई शिफा हॉस्पिटल पहुंचा. उसी दौरान पहले से ही जदयू नेता ने हमले की पूरी तैयारी कर रखी थी. अस्पताल पहुंचते ही जदयू नेता ने विकास, उसके भाई और उसके कर्मचारी पर हमला कर दिया. बंद कमरे में तीनों की बुरी तरह से पिटाई की गई. पिटाई से पहले सीसीटीवी को बंद कर दिया गया.

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ , कोरोनाकाल में लोग बने सहयोगी : कोचे
Next Article सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में किया ये बड़ा खुलासा

Related Posts

बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
बिहार

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.