Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 11:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सलमान खान के पूर्व बाउंसर ने किया जमकर उत्पात, रस्सी-जाल डालकर पकड़ा गया
अन्य खबरें

सलमान खान के पूर्व बाउंसर ने किया जमकर उत्पात, रस्सी-जाल डालकर पकड़ा गया

September 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

– राहगीरों को पीटा और गाड़ियों में की तोड़फोड़, काबू करने में पुलिस के भी छूटे पसीने

मुरादाबाद। दो साल पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान के बाउंसर रहे अनस कुरैशी ने गुरुवार को यहां जमकर उत्पात मचाया। नशे की ओवरडोज लेने के बाद मानसिक संतुलन बिगड़ने पर कई राहगीरों को पीटने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद उसे काबू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद क्षेत्रवासियों की मदद से पुलिस ने जाल और रस्सी की मदद से उसे पकड़ा।

मुरादाबाद स्थित मुगलपुरा के पीरगैब इलाके का निवासी बॉडी बिल्डर बाउंसर अनस कुरैशी दो वर्ष पूर्व फ़िल्म अभिनेता सलमान खान का बाउंसर रह चुका है। फिलहाल पिछले दस दिनों से वह अपने घर आया हुआ था। जिम जाने से पूर्व बुधवार को उसने एस्टरॉयड की हैवी डोज ले ली जिसके बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। गुरुवार को उसने नशे की ओवरडोज लेने के बाद यहां जमकर उत्पात मचाया। बाउंसर अनस कुरैशी ने इस दौरान कई राहगीरों के साथ जमकर मारपीट की और कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। आने-जाने वाले हर राहगीर को वह परेशान करता हुआ दिखा। उसके इस उत्पात से क्षेत्रीय लोग भी परेशान हो गए।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई तो जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह काबू में नहीं आया। उसे पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूट गए, तब काबू करने के लिए पुलिस ने जाल और रस्सी का इंतजाम किया। इसके बाद क्षेत्रवासियों की मदद से जाल और रस्सी के सहारे उसे पकड़ा जा सका। पुलिस ने बमुश्किल उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस संबंध सब इंस्पेक्टर राशिद का कहना है कि अनस कुरैशी सुबह से ही मुगलपुरा इलाके में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ कर रहा था। उसने जिम जाने से पूर्व एस्टरॉयड की अधिक मात्रा में डोज ले ली थी जिसके बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। फिलहाल उसे अस्पताल लाया गया है जहां उपचार किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकर्नाटक में विधानसभा की 15 सीटों पर उपचुनाव टला
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने कैरीकॉम देशों के नेताओं से की मुलाकात

Related Posts

अन्य खबरें

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026
अन्य खबरें

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026
अन्य खबरें

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.