WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना: बिहार के हाजीपुर में लूटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ में एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट की सूचना मिली है.
बताया जा रहा है कि बाइक से आए आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया.
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे है।
इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे है।
सूत्रों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शाखा से लूट की राशि करीब एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है.

