Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 03:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उप्र: दो दिनों में बारिश का कहर, अब तक 20 से अधिक लोगों की गई जान
देश

उप्र: दो दिनों में बारिश का कहर, अब तक 20 से अधिक लोगों की गई जान

September 27, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

 

– मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते अब तक 20 से अधिक लोगों की जान चली गई है जबकि 24 से अधिक लोग घायल हैं। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।

राहत आयुक्त विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में बारिश कहर बरपा रही है। इस तेज बारिश के चलते दो दिनों के भीतर अब तक 19 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। प्रतापगढ़ जिले में अलग-अलग जगह पर छह लोगों की मौत हुई है। बारिश के चलते कुंडा के बरई गांव में मकान गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। कोहडौर के सरायरजाई में बच्ची की मौत हो गई। हथिगवां में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। लालगंज, जेठवारा और उदयपुर के चाहिन गांव में एक-एक लोगों की मौत हुई है। इसी तरह कुंडा- जेठवारा मार्ग पर पेड़ गिरने से उसके नीचे मौजूद छह लोग घायल हो गये हैं। इसी तरह चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 70 वर्षीया धनेसरा देवी और उसके दो बेटे शामिल हैं।

भदोही जिले के चौरी में घर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कोइरौना में पेड़ की डाली गिरने से बाइक सवार की जान चली गई। भदोही में अत्यधिक बारिश के कारण काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव स्थगित हो गया। रायबरेली में भी दीवार गिरने से दो की मौत हो गई। अंबेडकरनगर के भीटी इलाके में दीवार ढहने से 45 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर माउख गांव में शुक्रवार की सुबह छप्पर व दीवार अचानक गिर पड़ी। इससे छप्पर के नीचे दबकर शईदुल निशा की मौत हो गई जबकि जूही 15 तथा दिलफेंक नेवाज घायल हो गये।

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के वदीपुर मजरे इस्माइलपुर निवासी मोबीन का आठ वर्षीय का बेटा उमेर स्कूल से लौटा ही था कि उसके ऊपर घर की छत और दीवार ढह गई। मलबे में दबने से घायल उमेर को परिवारीजन एक निजी अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैदपुर थाना क्षेत्र में परसोला गांव निवासी वृद्धा बृजरानी पत्नी सुरेश की छत गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। उधर रायबरेली में के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे ककोरन गांव निवासी शाहिद अली की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई जिसके मलबे में दबकर शाहिद की बेटी बीना (3) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समीमुननिशा (35) घायल हो गई।

अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे नंदा मजरे सबरहदा गांव में पक्के मकान की छत ढह गई। जिसके मलबे में दबकर कृष्ण बहादुर सिंह (65) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी विद्या सिंह (62), बेटा राघवेंद्र (30) घायल हो गये। वहीं सीतापुर के रामपुर मथुरा में में बाढ़ से गांवों को बचाने के लिए दो साल पहले बनाया गया तटबंध घाघरा में समा गया। आजमगढ़ निजामाबाद के अहरौला में पिछले 30 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण कटवा गांव में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कौशाम्बी के सिराथू तहसील के दारानगर कस्बे में जर्जर मकान की दीवार गिर गई। मलवे में दबकर पिता व दो पुत्र दब गए। सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बेटे की मौत हो गई है और दो लोग घायल है। राहत आयुक्त विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि मृतकों के आश्रितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाया जाये। मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को 24 घंटे के भीतर 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बाढ़ एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से समस्त राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि से मृत्यु होने की स्थिति में मृतकों के आश्रितों को 24 घंटे के भीतर 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleत्रिपुरा की बाधरघाट सीट भाजपा की झोली में
Next Article जस्टिस नजीर ने मुस्लिम पक्ष से कहा- एएसआई रिपोर्ट पर सवाल नहीं उठा सकते

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.