Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»जस्टिस नजीर ने मुस्लिम पक्ष से कहा- एएसआई रिपोर्ट पर सवाल नहीं उठा सकते
देश

जस्टिस नजीर ने मुस्लिम पक्ष से कहा- एएसआई रिपोर्ट पर सवाल नहीं उठा सकते

September 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 33वें दिन की सुनवाई हुई पूरी

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को 33वें दिन की सुनवाई पूरी हो गई। मुस्लिम पक्ष की वकील मीनाक्षी अरोड़ा और वकील शेखर नफड़े ने अपनी दलीलें रखीं। मीनाक्षी अरोड़ा ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि एएसआई की रिपोर्ट महज एक राय है। इसके आधार पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। उन्होंने कहा कि हिन्दू पक्ष की ओर से पेश हुए गवाहों की राय भी एएसआई से अलग थी। रिपोर्ट में यह कहीं नहीं कहा गया कि उस स्थान पर राम मंदिर था। इस पर जस्टिस एसए नज़ीर ने कहा कि पुरातत्व भी पूरी तरह से विज्ञान नहीं है और धारा-45 इस पर लागू नहीं होता है। एएसआई रिपोर्ट की जांच की गई और आपत्तियों पर विचार किया गया। आप रिपोर्ट की प्रामाणिकता पर सवाल नहीं उठा सकते हैं, क्योंकि एक कमिश्नर ने यह रिपोर्ट दी जो जज के समान थे।

अयोध्या मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान बेंच कर रही है। बेंच के अन्य सदस्यों में जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एसए नजीर शामिल हैं।

मुस्लिम पक्ष की वकील मीनाक्षी अरोड़ा ने पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि यह स्पष्ट करता है कि यह सटीक नहीं है। रिपोर्ट में यह कहीं नहीं कहा गया कि उस स्थान पर राम मंदिर था।
मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि के पुरातत्व विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान की तरह विज्ञान नहीं है, प्रत्येक पुरातत्व विज्ञानी अपने अनुमान और राय के आधार पर नतीजा निकलता है। इस पर जस्टिस बोबडे ने कहा कि दोनों पक्ष अपने अनुमान और निष्कर्ष पर दलीलें दे रहे हैं, कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं है।
मीनाक्षी अरोड़ा के बाद मुस्लिम पक्षकार फ़ारुख अहमद की ओर से वरिष्ठ वकील शेखर नफड़े ने ‘रेस ज्युडिकेटा’ पर दलीलें दीं। रेस ज्युडिकेटा का मतलब है कि दो पक्षकारों के बीच किसी विवाद का निपटारा हो जाने के बाद उन्हीं पक्षकारों के बीच उसी मामले में उसी विवाद के लिए दोबारा सूट दाखिल नहीं किया जा सकता। नफड़े ने कहा कि निर्मोही अखाड़ा के महंत रघुवरदास ने 1885 में फैजाबाद कोर्ट में मंदिर निर्माण के लिए सूट दाखिल किया था। अखाड़े की इस मांग को फैजाबाद कोर्ट ने खारिज कर दिया था। वर्ष 1961 में निर्मोही अखाड़ा ने दोबारा सूट दाखिल किया। इसलिए ‘रेस ज्युडिकेटा’ लागू होता है।

सीजेआई ने फिर कहा- सुनवाई के शेड्यूल से कोई समझौता नहीं
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शेखर नफड़े से पूछा कि आपको जिरह पूरी करने में कितना समय लगेगा? तब नफड़े ने कहा कि दो घंटे का समय और लगेगा। इस पर चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुनवाई तय शेड्यूल के हिसाब से नहीं चल रही है। शेड्यूल से कोई समझौता नहीं हो सकता है। दरअसल शेखर नफड़े को आज अपनी दलीलें पूरी कर लेनी थीं, लेकिन मीनाक्षी अरोड़ा ने आज उनके हिस्से का भी समय ले लिया। अरोड़ा की दलीलें गुरुवार को ही पूरी होनी थी। चीफ जस्टिस गोगोई की नाराजगी की यही वजह थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउप्र: दो दिनों में बारिश का कहर, अब तक 20 से अधिक लोगों की गई जान
Next Article गोरखपुर ऑक्सीजन कांड में डॉ. कफील को मिली क्लीन चिट

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.