Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 08:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आरोग्यम हॉस्पिटल ने पूरे किए सफलता के पांच वर्ष, प्रबंधन की ओर से रखी गई कैथ लैब की नींव
झारखंड

आरोग्यम हॉस्पिटल ने पूरे किए सफलता के पांच वर्ष, प्रबंधन की ओर से रखी गई कैथ लैब की नींव

July 2, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। शहर के प्रख्यात निजी अस्पताल आरोग्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपने पांचवें वर्षगांठ पर बीते गुरुवार को कार्डियोलॉजी युनिट के तहत कैथ लैब खोलने की घोषणा के साथ उसके निर्माण की नींव रखी। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि हजारीबाग जैसे छोटे शहर में महानगरों की तर्ज़ पर अत्याधुनिक और उन्नत स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल कृतसंकल्पित है। इसी सोंच को आगे बढ़ाते हुए कैथ लैब की नींव रखी गई है। हालांकि हृदय रोग देशभर में आम होते जा रहा हैं, हजारीबाग की हालत भी इससे जुदा नहीं है। ऐसे में हजारीबाग जैसे छोटे शहर में कैथ लैब की सुविधा होने से हृदय संबंधी लोगों में जागरूकता आएगी और जरूरत पड़ने पर पेसमेकर, एंजियोप्लास्टि और एंजियोग्राफी यहां आसानी से हो सकेगी। इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा, हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ रजत चक्रवर्ती, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट डॉ. बीएन प्रसाद, डॉ ओम प्रकाश ,महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना शरण, डॉ नीधिश शरण, डॉ मधुमिता कुजुर, डॉ मनीष, डॉ रविजीत प्रकाश, डॉ सुधा भेंगरा, डॉ ललित कुमार, डॉ.स्वस्तिका, डॉ आशिफ अज़हर, डॉ अमित, डॉ ज्येश, डॉ शमा अहमद समेत अन्य लोगों ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर कैथ लैब की नींव रखते हुए शिलापट्ट का अनावरण किया।

इस मौके पर आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को जिन उद्देश्यों के साथ शुरू किया गया था, उन उद्देश्यों को पूर्ति करते हुए सफलता के 5 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि महज 5 सालों के अंतराल में हॉस्पिटल कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स, नर्स व कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरोग्यम हॉस्पिटल में हमेशा टीम वर्क की भावना के साथ समर्पित भाव से मरीजों की सेवा की गई है। यही वजह है कि महज 5 वर्षों में हॉस्पिटल नई ऊंचाइयां छूने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अस्पताल की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नि:शुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया जाता रहा है ताकि आरोग्यम हॉस्पिटल अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहे। हर्ष अजमेरा ने हॉस्पिटल के 5 वर्ष पूरे होने तक के सफर में जिन लोगों का योगदान समर्थन मिला है, उन सभी का उन्होंने शुक्रिया अदा किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने ग्रामीण विकास के सचिव डॉ मनीष रंजन को किया सम्मानित
Next Article विज्ञान और प्रमाणिकता का आपस में अटूट संबंध है : प्राचार्य एके सिंह

Related Posts

Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
Headlines

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026

CM हेमंत “समंदर के नन्हें सिपाही” का बढ़ा गये हौसला, बोले- यह झारखंड की शान

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.