Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 11:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण, खेतों में ट्रैक्टर चला रहीं हैं महिला किसान
झारखंड

झारखंड में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण, खेतों में ट्रैक्टर चला रहीं हैं महिला किसान

July 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। कृषि क्षेत्र में महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। इस पहल के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के बीच मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर के वितरण की शुरूआत हुई है। बीते दिनों विभिन्न जिलों के एसएचजी को मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर प्रदान किया गया। सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तो है ही साथ ही साथ यह कदम कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। अब झारखण्ड की महिलाएं भी खेतों में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रहीं हैं।

लक्ष्य है निर्धारित, हो रहा वितरण

सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए राज्य के 24 जिलों में कुल 380 मिनी ट्रैक्टर और 94 पावर ट्रेलर वितरण के लिए स्वीकृत हैं। अभी तक सात जिलों में 57 मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर वितरित किए जा चुके हैं। धनबाद 04, गिरिडीह 06, गुमला 16 खूंटी 04, लोहरदगा 10, रामगढ़ 08, रांची 09 मिनी ट्रैक्टर का वितरण किया जा चुका है।

ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी

महिला समूहों के बीच मिनी ट्रैक्टर के अलावा पावर ट्रेलर भी वितरित किया गया है। खास बात यह है कि महिलाओं को मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। सरकार इन कृषि यंत्रों पर 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है। 10 प्रतिशत की राशि स्वयं सहायता समूहों को वहन करना होगा। सरकार जल्दी ही लक्ष्य के अनुरूप बाकी कृषि यंत्रों का भी वितरण करेगी। इससे झारखण्ड के अन्नदाताओं और कृषि को फायदा होगा।

जीएसएलपीएस के सीईओ नैंसी सहाय ने कहा कि राज्य सरकार कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना पर भी जोर दिया जा रहा है। राज्य की महिला कृषकों की समृद्धि और उनके आर्थिक स्वावलंबन पर सरकार का ध्यान है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन हड़पने के लिए दामाद ने 80 वर्षीय सौतेली मां की कर दी हत्या
Next Article झारखंड सरकार तकनीकी शिक्षा पाने वाली छात्राओं को करेगी आर्थिक मदद, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.