Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 11:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सदर विधायक प्रेस-वार्ता कर डीजीपी के बयान पर जताई आपत्ति
झारखंड

सदर विधायक प्रेस-वार्ता कर डीजीपी के बयान पर जताई आपत्ति

July 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने अब तक के कैरियर का दूसरा वर्चुअल प्रेस- वार्ता ज़ूम एप्प के जरिए मंगलवार को किया। जिसमें उन्होंने विशेष रुप से झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार और उनके विफलताओं के बाबत बताया कि पिछले डेढ़ साल से झारखंड बेहाल है, उग्रवाद चरम पर है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं, हत्या, चोरी, बलात्कार की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है और राज्य की कानून व्यवस्था में भारी गिरावट आई है।

महागठबंधन की सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। सरकार के रहनुमा सिर्फ अपनी एजेंडा को साधने में जुटे हैं, उन्हें जनहित से कोई वास्ता नहीं है। ऐसी परिस्थिति में झारखंड राज्य पुलिस महकमे के मुखिया डीजीपी नीरज सिन्हा ने पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में राज्य के आईजी, डीआईजी,सभी एसपी को पत्र भेजते हुए जनप्रतिनिधियों को हर हाल में उचित सम्मान देने और उनके द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर कार्यवाही करने की का निर्देश जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि के साथ शिष्टाचार के अनुसार उचित आदर के साथ व्यवहार करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

विधायक मनीष जायसवाल ने डीजीपी नीरज सिन्हा के इस बयान पर विरोध दर्ज करते हुए कहा की जनप्रतिनिधि को जनता का नुमाइंदा माना जाता है और लोकतंत्र में जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है और जनता सर्वोपरि होती है। जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार का व्यवहार करने का निर्देश दिया गया लेकिन जनता का जिक्र तक नहीं किया गया यह कतई उचित नहीं है। सिर्फ जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि जनता चाहे कोई भी हो आम या खास जो भी पुलिस के संपर्क में आए उनसे पुलिस को शिष्टाचार की भाव से पेश आना चाहिए और कानून के दायरे में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की डीजीपी नीरज सिन्हा का यह बयान लोकतंत्र के प्रति अशोभनीय और इसमें महज राजनीतिक आकाओं को खुश करने की चिंता अत्यधिक प्रतीत होती है। मैं सूबे के डीजीपी नीरज सिन्हा से यह मांग व आग्रह करता हूं कि तत्काल भी अपने ब्यान को परिवर्तित करते हुए आम जनता के साथ भी पुलिस द्वारा शिष्टाचार का व्यवहार करने का निर्देश दिए जाने से संबंधित संशोधित ब्यान दिया जाना चाहिए।

यह उनका दायित्व ही नहीं बल्कि धर्म भी है कि जो भी उनके शरण में आए उन्हें कानून के दायरे में रहकर उचित सम्मान दिया जाए। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मुझे पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। मैं जब भी जहां भी जनता की जायज काम को लेकर उनके बीच गया मुझे उचित सम्मान मिला और मेरा हर जायज़ काम हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का प्रथम कर्त्तव्य है कि जनता की बात सुनी जाए और जनता के हितों की सदैव रक्षा हो परन्तु झारखण्ड डीजीपी द्वारा यह कहना कि “पुलिस जनप्रतिनधियों, विधायकों और सांसदों के साथ विशेष व्यवहार करे” यह लोकतंत्र की बुनियादी भावना का अनादर होगा। डीजीपी साहब को जनता की भावना का आदर करते हुए अपने बयान में तत्काल परिवर्तित अवश्य करना चाहिए। विधायक श्री जायसवाल ने प्रेस- वार्ता के दौरान पत्रकारों के सभी सवालों का भी जवाब दिया ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2 लोगों ने 1 महीने के बच्चे का टीकाकरण के बहाने किया अपहरण
Next Article मां छिन्नमस्तिका मंदिर खुलवाने के लिए धरने पर बैठे राजीव जायसवाल के समर्थन में रजरप्पा पहुंचे सदर विधायक

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.