Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 10:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां छिन्नमस्तिका मंदिर खुलवाने के लिए धरने पर बैठे राजीव जायसवाल के समर्थन में रजरप्पा पहुंचे सदर विधायक
झारखंड

मां छिन्नमस्तिका मंदिर खुलवाने के लिए धरने पर बैठे राजीव जायसवाल के समर्थन में रजरप्पा पहुंचे सदर विधायक

July 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ जिला के रजरप्पा अवस्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर के दरबार में कोरोना काल के बाद मंदिर खोलने को लेकर रामगढ़ के युवा भाजपा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में यहां दिए गए एकदिवसीय सांकेतिक धरना के कार्यक्रम के समर्थन में यहां पहुंचे और उन्होंने इस धरने को अपना समर्थन दिया। यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम विधायक श्री जायसवाल ने मंदिर के बाहर से मां छिन्नमस्तिका के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात वे धरना स्थल पर पहुंचे तो रजरप्पा मंदिर न्यास समिति द्वारा उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

धरने को उन्होंने अपना समर्थन देते हुए कहा कि झारखंड में वर्तमान गठबंधन की सरकार वोट की तुष्टीकरण की राजनीति के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर से उभरने के बावजूद मंदिरों को बंद रखी है। बिहार में 8 जून से और उत्तर प्रदेश में भी सभी मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। झारखंड के परिदृश्य में या कितना हास्यास्पद लगता है कि यहां मॉल, सिनेमा हॉल और शराब की दुकानें खोली गई है लेकिन हिंदुओं के आस्था के केंद्र के रूप में स्थापित मंदिरों को खोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हम सभी कोविड सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक हैं और इसका पालन सभी को करना चाहिए और श्रद्धालुगण करते भी हैं। रजरप्पा से हजारों लोगों का रोजगार भी जुड़ा है। यहां शादी मुंडन होने से व दर्शनार्थियों के आने से पर फुटपाथ दुकानदारों का जीविकोपार्जन संभव हो पाता है।

मंदिर नहीं खुलने की स्थिति में उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आस्था, विश्वास, धर्म व रोजगार के संगम स्थली मां छिन्नमस्तिका मंदिर को जल्द राज्य सरकार खोलने की अनुमति दें इसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपकी मांगों को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलूंगा और अगर उसके बाद भी खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है और तुष्टिकरण की राजनीति बरकरार रहती है तो आप के आंदोलन को व्यापक रूप देकर सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं रहूंगा ।

धरने पर राजीव जायसवाल, पंडा छोटु बाबा, रामगढ़ के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, प्रीतम झा, रवि हाजरा, बबली सिंह, सूरज वर्मा, ललन कश्यप, सुमित सिंह, गणेश साव, सन्नी प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, भाजपा नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, राजू सिंह, कमल साव, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राजकरण पांडेय, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसदर विधायक प्रेस-वार्ता कर डीजीपी के बयान पर जताई आपत्ति
Next Article पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे फैक्ट्री को बिना जांच-पड़ताल के ही दे दी गयी संचालन की अनुमति।

Related Posts

Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
Headlines

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026

CM हेमंत “समंदर के नन्हें सिपाही” का बढ़ा गये हौसला, बोले- यह झारखंड की शान

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.