Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 09:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस देश को व झामुमो झारखंड को अपनी जागीर समझते हैं: रघुवर दास
झारखंड

कांग्रेस देश को व झामुमो झारखंड को अपनी जागीर समझते हैं: रघुवर दास

October 3, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

तोरपा में मुख्यमंत्री की जोहार जन आर्शीवाद यात्रा में उमड़ी भीड़

मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले नेता गरीबों का दुःख क्या जानें: मुख्यमंत्री
खूंटी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिय गांधी देश को अपना जागीर समझती हैं और झामुमो झारखंड को अपनी विरासत समझती है। कांग्रेस और झामुमो ने सिर्फ सत्ता का सुख भोगा, उन्हें जनता के विकास और उनकी भलाई से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री गुरुवार को तोरपा में जोहार जन आर्शीवाद यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्थित सरकार के कारण राज्य का 14 वर्षों तक विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की ही शक्ति ही है, जहां एक गरीब चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की सोचने वाले हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं, वे सब गरीबों, आदिवासियों औरे महिलाओं के विकास के लिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार का एक मात्र उद्देश्य गांव और गरीब का विकास है। उन्होंने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस और झामुमो के नेता गरीबों-आदिवासियों का दर्द से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां पूरे राज्य में मात्र 28 हजार शौचालय थे, अब राज्य के हर परिवार के पास शौचालय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत राज्य सरकार ने गरीब परिवार की बच्चियों को जन्म से लेकर 18 वर्ष तक की उम्र तक 70 हजार रुपये दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत कोई भी गरीब पांच लाख रुपये तक का इलाज निःषुल्क करा सकता है। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए आम लोगों से अपील की कि वे एक बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में योगदान दें।
इनकी रही मौजूदगी
जोहार जन आर्शीवाद यात्रा में पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, संतोष जायसवाल, कृपा सिंधु बेहरा, संजय नाग, रामध्यान सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल, नरीज पाढ़ी, रंजीत वर्मा, विनोद भगत, कृष्णा भगत के अलावा तोरपा, रनिया, बानो, कर्रा, खूंटी सहित अन्य प्रखंडों के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो कर्मचारी एक हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार
Next Article फर्जी चेक के माध्यम से नौ करोड़ पांच लाख सोलह हजार सात सौ रुपये की निकासी

Related Posts

Headlines

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026
Headlines

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026
झारखंड

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026

बिहार में निवेश का ककहरा सिखाएंगे सेबी और सरकार, पहले ‘दीदियों’ की ट्रेनिंग, फिर…

October 23, 2026

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.