Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 03:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पैसों की तंगी से परेशान होकर झारखंड का ये दिव्यांग एथलीट बेच रहा अपने मेडल
झारखंड

पैसों की तंगी से परेशान होकर झारखंड का ये दिव्यांग एथलीट बेच रहा अपने मेडल

July 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। 10 साल तक राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाला एथलीट आज दाने-दाने को मोहताज है. गरीबी और लाचारी का आलम ऐसा कि महज पांच हजार के लिए वो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाया. ना उसके पास पैसे थे और ना ही किसी ने उसकी मदद की थी. 

धनबाद का अजय दिव्यांग होने के बावजूद खेलकूद में अव्वल रहा और धीरे-धीरे वो एथलीट बन गया. अपने 10 साल के करियर में उसने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 100मी, 200मी और 400 मी की दौड़ में कई मेडल अपने नाम किए. झारखंड का नाम रोशन करने वाला ये बेहतरीन राष्ट्रीय पैरा एथलीट आज आर्थिक तंगी और सिस्टम के आगे बेबस है.

 

बताया गया है कि इस आर्थिक तंगी की वजह से ही अजय का स्पोर्ट्स करियर चौपट हो गया. सिर्फ पांच हजार रुपये की वजह से वो एक चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं ले पाया.

दरअसल अजय पासवान के समक्ष उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब महज 5 हजार रूपये के कारण वो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप  में भाग नहीं ले सका . इस वजह से अजय को एक बड़ी प्रतियोगिता से हाथ धोना पड़ा.

मेडल बेचने की कर रहा बात

अब अजय की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वो अपने जीते हुए मेडल भी बेचने को तैयार है. वो चाहता है कि इन मेडल को बेच उसके पास इतने पैसे तो आ ही जाएं कि वो अपने परिवार का पेट पाल सके. अब इस बारे में अजय के पिता का कहना हैं कि घर-घर पानी देकर अपना गुजारा कर रहे हैं. वहीं अजय भी अब घर में बैठा-बैठा पिता के काम में हाथ बंटा रहा है. अजय की चार बहनें भी हैं जो अपने भाई को लेकर काफी परेशान रहती हैं.

बहन ने अजय के लिए सरकार से नौकरी देने की मांग की है  ताकि झारखंड को गौरव दिलाने वाला युवक को भी सम्मान की जिंदगी मिल सके और उसकी स्थिति में कुछ सुधार हो सके.

इस बारे में धनबाद उप विकास आयुक्त का कहना हैं कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है और वे तुरंत सहायता देने का काम करेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमां और बेटे ने पिता के हाथ पैर बांध रेलवे ट्रैक पर फेंका
Next Article ब्रेकिंग: गुमला में नक्सलियों और सुरक्षा बल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.