Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 03:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर खुला जुबली पार्क, लोगों ने कहा थैंक यू बन्ना गुप्ता
झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर खुला जुबली पार्क, लोगों ने कहा थैंक यू बन्ना गुप्ता

July 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। कोरोना काल में बंद पड़ा जुबली पॉर्क गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर कुछ जरूरी दिशा निर्देशों के साथ खोल दिया गया। मौके पर उपायुक्त सूरज कुमार, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा, मेजर डांगा, सुकन्या दास, मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के मुन्ना अग्रवाल, शिव शंकर सिंह सहित मॉर्निंग वॉकर्स लोग उपस्थित थे।

बन्ना गुप्ता ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि जमशेदपुर शहर को देश के बेस्ट शहर के रूप में जाना जाए। इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरी हैं। उन्होंने बताया कि जुस्को के सहयोग से पार्क में ही ओपन जिम, योगशिविर, साइकिलिंग और स्केटिंग की व्यवस्था की जा रही हैं ताकि लोगों को विशेष तौर पर सुविधा मिल सके।

पार्क खोलने के लिए जब मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे तो वहां मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के लोग पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने पौधा देकर मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया और पार्क खुलवाने के लिए उनको धन्यवाद दिया। पार्क सिर्फ मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए खोला गया है जिसमें दो गेट खोले जाएंगे। पार्क प्रत्येक दिन सुबह पांच से नौ बजे तक और फिर शाम को चार से सात बजे तक खुला रहेगा।

पार्क में जाने के लिए या तो डिजिटल आईडी कार्ड या फिर आईडी कार्ड साथ रखना होगा। बिना पहचान पत्र के घुसने की अनुमति नहीं मिलेगी। एंट्री के लिए पहचान पत्र दिखा कर कैमरे के सामने नाम बताना होगा ताकि यदि कोई बात हुई तो तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्यवाई की जा सके। बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर उपायुक्त सूरज कुमार और जुस्को के धनंजय मिश्रा को निर्देश दिया कि मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप की एक कमेटी बनाने की पहल करें और उनको साथ लेकर आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए पार्क एवं जमशेदपुर की तरक्की के लिए कार्य करें। इसमें वे हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: गुमला में नक्सलियों और सुरक्षा बल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
Next Article झारखंड के शिक्षकों ने हेमंत सरकार से मांगी इच्छा मृत्यु, जाने क्या है मामला?

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.