Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो रही कोरोना से मौत? ICMR ने नई स्टडी में कही ये बड़ी बात
देश

वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो रही कोरोना से मौत? ICMR ने नई स्टडी में कही ये बड़ी बात

July 17, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लेने के बाद कोरोना का शरीर पर असर जानने के लिए एक नई स्टडी की गई है. ये स्टडी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने की है. ICMR की ये स्टडी उन लोगों के जीनोम विश्लेषण पर आधारित है जो वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

ICMR की ये स्टडी भारत के लोगों पर की गई ऐसी पहली स्टडी है जो वैक्सीनेशन के बाद कोरोना से संक्रमित हुए लोगों पर की गई है. 677 लोगों पर की गई इस स्टडी में ज्यादातर वैक्सीनेटेड लोग डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित पाए गए.

ICMR की स्टडी

 

स्टडी के अनुसार, भारत के दक्षिणी, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मुख्य रूप से डेल्टा और कप्पा वेरिएंट से ज्यादातर लोग संक्रमित पाए गए. वहीं, उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में अल्फा, डेल्टा और कप्पा तीनों वेरिएंट के मामले पाए गए. हालांकि इनमें से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग (86.09%) डेल्टा वेरिएंट (B.1.617.2) से पाए गए.

स्टडी में वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित होने से मृत्यु दर बहुत कम पाई गई. स्टडी में शामिल कोरोना की चपेट में आए 71 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई थी जबकि 604 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई थी. वहीं दो लोगों ने चीन की सिनोफार्म वैक्सीन लगवाई थी. इन सारे लोगों में सिर्फ 3 लोगों की मौत हुई.

ICMR की स्टडी

स्टडी के अनुसार, वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना से संक्रमित 9.8% लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी जबकि सिर्फ 0.4% लोगों की मौत दर्ज की गई. यह स्टडी स्पष्ट रूप से ये बताती है कि वैक्सीन सुरक्षा देती है. वैक्सीन लगवाने के बाद अगर कोरोना होता भी होता है तो अस्पताल में भर्ती होने और मौत का खतरा बहुत कम हो जाता है.

WHO का भी कहना है कि सिर्फ वैक्सीन ही कोरोना के वेरिएंट से लोगों को बचा सकती है. WHO की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और हॉस्पिटलाइजेशन के ज्यादातर मामले उन जगहों पर देखे जा रहे हैं जहां वैक्सीनेशन रेट बहुत कम है.

डॉ. स्वामीनाथन ने चेतावनी देते हुए कहा कि वैक्सीनेट लोग अगर सुरक्षित हो चुके हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि वे इंफेक्शन ट्रांसमिट नहीं कर सकते हैं. ऐसे लोगों में कोई लक्षण नजर नहीं आता है और ये बड़ी आसानी से लोगों के बीच जाकर इंफेक्शन फैला सकते हैं. इसलिए WHO लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आग्रह करता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयमुना नदी में ट्रक सहित बहने लगा ड्राइवर, ऐसे बची जान?
Next Article बकरी ने दिया 8 पैर वाले मेमने को जन्म, उसके बाद हुई ये घटना?

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.