Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 12:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुमका : बस का इंतजार कर 7 लोगों को वैन ने रौंदा, 4 की मौत
झारखंड

दुमका : बस का इंतजार कर 7 लोगों को वैन ने रौंदा, 4 की मौत

October 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्यमार्ग पर जामजोड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन ने बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के सात लोगों को रौंद दिया। दो महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार मृतकों में जामजोड़ी गांव के गायना मुर्मू (30), फूआ रासन मुर्मू (45), आगोइजोरी गांव के धनेश्वर मरांडी(52) और होपनी सोरेन शामिल हैं। जबकि घायलों में गायना का 10 वर्षीय पुत्र सुशील मुर्मू, बेटी सरिता मुर्मू और पत्नी नूनी सोरेन शामिल हैं। सुशील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह धनेश्वर मरांडी और उनके परिवार के लोग एक बीमार रिश्तेदार को देखने पश्चिम बंगाल के तितरमुड़ी गांव जाने के लिए सड़क केे किनारे खड़े बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन आई और सातों लोगों को कुचल दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस काे दी गई।

डीएसपी संतोष कुमार सहित टोंगरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह सदल-बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच दुर्घटना की खबर जब स्थानीय लोगों को पता चली तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने यातायात जाम कर दिया। डीएसपी संतोष कुमार, थाना प्रभारी दिनेश सिंह और सीओ महेश्वर महतो ने लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाया-बुझाया। साथ ही प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये तत्काल मुआवजा दिया गया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपंजाब रेजिमेंटल सेंटर में 241 जवानों ने खाई देश सेवा की कसम
Next Article जिनपिंग आज चेन्नई पहुंचेंगे 2 दिन के दौरे पर, मोदी के साथ सीमा विवाद-कारोबार समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव

Related Posts

Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.