WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीपुर। ममता बैनर्जी जैसे नेता को उन्ही के सीट से हराने वाले पश्चिम बंगाल में BJP के विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के पूर्व मेदिनीपुर स्थित आवास पर सीआईडी की टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची।
दरअसल, आपको बता दें कि 3 साल पहले सुवेंदु के निजी गार्ड की मौत हो गई थी और इसी जांच के सिलसिले में सीआईडी टीम 3 दिन के अंदर यह दूसरी बार पहुंची है।
सीआईडी ने इसी सप्ताह इस केस की जांच की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले यह मामला पश्चिम बंगाल पुलिस के हाथ में था। हाल ही में सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा में रहे शुभव्रत चक्रवर्ती की पत्नी ने 2018 में हुए हत्या के बारे में कांथी थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी।

