Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बदला लेने के लिए पति के हत्यारे से की शादी! फिर ऐसे की उसकी हत्या?
दुनिया

बदला लेने के लिए पति के हत्यारे से की शादी! फिर ऐसे की उसकी हत्या?

July 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पाकिस्तान। एक महिला ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए ऐसा जाल बुना कि हर कोई हैरान रह गया.

दरअसल, ये घटना पाकिस्तान के कबायली इलाके बाजौर जिले की है. यहां अभियुक्त महिला के पहले पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी, लेकिन यह साफ नहीं था कि उसकी हत्या की गई थी या प्राकृतिक मौत हुई थी. 

Pakistan Woman Revenge

 

इसका पता लगाने के लिए महिला ने निजी तौर पर पहल की. उसे पता चला कि उसके पति को किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही एक दोस्त गुलिस्तान ख़ान ने ज़हर का इंजेक्शन लगाकर मार दिया था.

 

महिला ने उसी दिन ठान लिया कि जैसे गुलिस्तान ने उसके पति को मारा है, उसी तरह वह भी अपने पति का बदला ज़रूर लेगी. महिला पांच-छह महीने तक अपने पति की मौत का बदला लेने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे मौक़ा नहीं मिला, जिसके बाद उसने एक योजना बनाई कि कैसे गुलिस्तान के क़रीब पहुंचा जाए और फिर बदला लिया जाए.

Pakistan Woman Revenge

 

पुलिस के मुताबिक, महिला ने गुलिस्तान से शादी करने का फ़ैसला किया. हालांकि, गुलिस्तान पहले से शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है. लेकिन महिला ने गुलिस्तान को पैसे, गाड़ी आदि का लालच देकर शादी के लिए राज़ी कर लिया.

 

पुलिस ने महिला के बयान का हवाला देते हए कहा कि शादी के बाद अभियुक्त महिला ने गुलिस्तान से कहा कि हमें अपनी सुरक्षा के लिए घर में एक पिस्तौल रखनी चाहिए. जिसके बाद गुलिस्तान एक पिस्तौल ख़रीद लाया.

Pakistan Woman Revenge

हत्या वाले दिन का ज़िक्र करते हुए अभियुक्त महिला ने पुलिस को बताया कि ‘मैं रात को जागती रही, क़रीब एक बजे दूसरे कमरे में गई और पिस्तौल लेकर गुलिस्तान के कमरे में दाखिल हुई. वह सो रहा था मैंने उस पर गोली चलाई, लेकिन गोली नहीं चली, पिस्तौल ने काम नहीं किया.’

 

वह वापस दूसरे कमरे में गई और पिस्तौल चेक की. इसके बाद अभियुक्त महिला दोबारा गुलिस्तान के कमरे में गई और पहली गोली गुलिस्तान के सिर पर और दूसरी उसके शरीर के दाहिने तरफ मारी. गोली मारने के बाद वह सुबह तक वहीं बैठी रही और लोगों को बताया कि किसी ने उसके पति को मार दिया है.

 

हालांकि, जांच के बाद महिला का झूठ बेनकाब हो गया. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद, जेल भेज दिया गया है. वो पिस्तौल भी पुलिस ने जब्त कर ली है, जिससे उसने गुलिस्तान की हत्या की थी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस देश में तीसरी लहर ने मचाया तांडव, लॉकडाउन खोलने की जगह कड़ी पाबंदियाँ लगाने की आई नौबत
Next Article 44 साल बाद लड़की के हत्यारे की हुई पहचान! ऐसे हुया पर्दाफाश?

Related Posts

दुनिया

38 मुल्क, 68 फिल्में और भारत की शानदार जीत… ट्यूनीशिया में ‘तोयज’ ने रच डाला इतिहास

October 30, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.