Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 12:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंडः मूक बधिर युवती के साथ की हैवानियत, 35 हजार में लगाई उसके इज्जत की कीमत
झारखंड

झारखंडः मूक बधिर युवती के साथ की हैवानियत, 35 हजार में लगाई उसके इज्जत की कीमत

July 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में बलात्कार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक वहशी दरिंदे ने अपने पड़ोस में रहने वाली दिव्यांग युवती के साथ रेप किया. मामला सामने आने पर गांव के कुछ लोगों ने लड़की की इज्जत की कीमत 35 हज़ार रुपये लगाई और इस संगीन मामले को रफा-दफा करने की पुरजोर कोशिश की. लेकिन पीड़िता की मां ने कानून का सहारा लिया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ये शर्मनाक मामला रामगढ़ जिले के कुज्जु ओपी क्षेत्र का है. जहां करमा गांव में रहने वाली मूक बधिर लड़की पर उसका पड़ोसी बुरी नजर रखता था. इसी के चलते रविवार को आरोपी ने युवती को अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि वे लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे. घर में उसकी बहन अकेली थी. इसी दौरान पड़ोसी उनकी बहन को अपने घर ले गया और वहां उसके संग रेप किया.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

हद तो तब हो गई, जब पीड़िता का साथ देने की बजाय गांव के कुछ लोग पीड़ित परिवार पर ही समझौता करने का दबाव बनाने लगे और 35 हजार रुपये देने की पेशकश भी कर दी. हालांकि कुज्जु ओपी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुंतिया ने बताया कि ये बात उनकी जानकारी में नहीं है. उन्होंने बताया कि युवती की मां ने इस मामले को लेकर तहरीर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही युवती का मेडिकल भी कराया गया है.

युवती को न्याय दिलाने के लिए एक गैर सरकारी संगठन के लोग आगे आए और उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद की. इसलिए यह मामला दब नहीं पाया. हालांकि गांव के कुछ लोग इस मामले में एफआईआर दर्ज होने तक पीड़िता परिवार पर समझौते का दबाव बनाते रहे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस भयानक कुत्ते ने बच्चे पर किया 32 बार हमला, मां ने ऐसे बचाई जान
Next Article जाने क्या सच में मौलाना ने मुस्लिम लड़कियों से कही बीजेपी को हराने के लिए हिंदू लड़कों को फंसाओ? जाने मामले का सच

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
झारखंड

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026
झारखंड

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.