WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में नई बीडीओ वेदवंती कुमारी को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विकासात्मक कार्यों में सहयोग देने और प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने की बात कही। बीडीओ वेदवंती कुमारी ने भी विकासात्मक गतिविधियों में पारदर्शिता लाने की बात दोहराई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, हापु मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, इंद्रदेव यादव, बाबर अंसारी, मनोज मोदी, शमशाद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

