WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। ग्राम पंचायत झुरझुरी के टोला टांड़ में एक युवक बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह 30 वर्षीय नागेश्वर प्रसाद पिता लालो महतो अपने घर के समीप खेत मे खेती-किसानी कार्य से गये थे।
जहां बिजली पोल के तार के चपेट में आने से मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक अस्पताल बरकट्ठा लेकर पहुंचे।
जहाँ चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित किया। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए।
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

