WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। राँची खूँटी एनएच 75-ई पर सुनंदा पेट्रोल पंप के निकट एक हाईवा की चपेट में आने से बिरहू निवासी बसंत तिर्की के 24 वर्षीय पुत्र दिनेश तिर्की की मौत हो गई।
खूँटी के बिरहू निवासी दिनेश तिर्की स्कूटी से अपना घर वापस जा रहा था। इसी क्रम में सुनंदा पेट्रोल पंप के पास राँची खूँटी सड़क एनएच 75 पर राँची की ओर से तेज गति से आ रही जेएच 01जी6628 न. के हाईवा की चपेट में आ गया। और स्कूटी समेत हाईवा के नीचे फँस गया। और इस तरह घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गई। खूँटी पुलिस ने घटना स्थल से शव को अस्पताल पहुंचवाया। और साथ ही, हाईवा और स्कूटी को पुलिस अपने अधीन कर थाना ले आया है।

