Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 12:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भड़काऊ पोस्ट करने पर फरार फादर स्टेन स्वामी के घर हुई कुर्की
झारखंड

भड़काऊ पोस्ट करने पर फरार फादर स्टेन स्वामी के घर हुई कुर्की

October 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। पत्थलगड़ी मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में फरार आरोपित फादर स्टेन स्वामी के नामकुम थाना क्षेत्र के बगईचा टोली स्थित घर की कुर्की जब्ती की गयी। खूंटी जिले के कोर्ट के आदेश के बाद खूंटी पुलिस ने नामकुम थाना पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

नामकुम इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और खूंटी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में संयुक्त रूप से कुर्की की कार्रवाई की। स्वामी के घर से दो टेबुल, तीन कुर्सी, एक अलमीरा, बिछावन सहित अन्य सामान जब्त किये गये।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी स्टेन स्वामी के घर दो बार छापेमारी हो चुकी है। तमिलनाडु में जन्मे स्टेन स्वामी की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर है। वह पिछले कई दशक से झारखंड में ही रह रहे हैं।

फादर स्टेन स्वामी पर दर्ज है देशद्रोह का मामला

विवादित पत्थलगड़ी के मामले में पुलिस ने फादर स्टेन स्वामी, कांग्रेस के पूर्व विधायक थियोडोर किड़ो समेत 20 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है। इन पर पुलिस ने लोगों को धोखे में रख देश की एकता और अखंडता खंडित करने में शामिल होने का आरोप है। सभी 20 नामजद आरोपितों पर सोशल मीडिया से राष्ट्रविरोधी गतिविधि में जबरन लोगों को शामिल करने, सांप्रदायिक और जातीय माहौल बिगाड़ने और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का भी आरोप है।

भीमा कोरेगांव मामले में भी स्टेन स्वामी के घर हुई थी छापेमारी

इससे पहले भी महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची स्थित फादर स्टेन स्वामी के घर पर छापा मारा था। यह छापेमारी भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में की गई थी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित कुछ सामग्री जब्त की थी।

एक जनवरी, 2018 को महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव गांव में जातिगत हिंसा को भड़काने में कथित भूमिका के लिए कई कार्यकर्ताओं को अगस्त 2018 में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया था। इस दंगा मामले में नक्सल समर्थकों की भागीदारी की जारी जांच के सिलसिले में फादर स्टेन स्वामी के खिलाफ भी छापे मारे गए थे। पुणे पुलिस ने पिछले साल जून में कथित तौर पर पांच लोगों में से एक व्यक्ति के घर से मोदी की हत्या की साजिश वाला एक पत्र बरामद किया था। बरामद पत्र में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तर्ज पर करने की बात कही गई थी। इस मामले में भी फादर स्टेन स्वामी नामजद है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचीन ने एक बार फिर उठाई ताइवान के विलय की बात
Next Article कार्यकर्ताओं के कार्यों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है- धर्मपाल 

Related Posts

Headlines

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026
Headlines

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026
झारखंड

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026

UP TGT भर्ती 2026: 17,735 शिक्षक पदों पर Vacancy, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका; जानें पूरा शेड्यूल

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.