Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चलती ट्रेन से मां ने बच्चे को फेंका, जाने पिता ने कैसे बचाई मासूम की जान
Headlines

चलती ट्रेन से मां ने बच्चे को फेंका, जाने पिता ने कैसे बचाई मासूम की जान

July 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

यूपी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मां ही अपने बच्चे के खून की प्यासी हो गई. उसने अपने बच्चे को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. इसके बाद पिता ने कूदकर एक साल के बच्चे की जान बचाई. बच्चा गिरकर करीब 100 मीटर पीछे चला गया. फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है.

ये दिल दहलाने वाली घटना यमुनापार के छिवकी जंक्शन पर हुई. मौके पर आरपीएफ और जीआरपी दोनों ही मौजूद थी. उन्होंने पिता के साथ उसके बच्चे को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया. इस वक्त बच्चे की हालत खतरे से बाहर है.

चलती ट्रेन से मां ने बच्चे को फेंका

प्रयागराज मंडल के छिवकी जंक्शन से गुरुवार की सुबह 7.43 बजे जनता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या: 03201) मुंबई की तरफ जा रही थी, जिसमें चुनार, मिर्जापुर से कोच संख्या B2 में सीट संख्या 41 और 42 पर पति शिवम सिंह और पत्नी अंशु सिंह अपने एक साल के मासूम को लेकर चुनार से मुंबई जा रहे थे.

 

शिवम सिंह मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. कोरोना के वक्त वो घर आ गया था, फिर वो वापस मुम्बई जा रहा था. ट्रेन में बच्चा बार-बार रो रहा था.

 

पति ने पत्नी से बच्चे को चुप कराने के लिए दूध पिलाने के लिए कहा. विवाद बढ़ता गया और फिर मां ने मासूम को अचानक चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. ट्रेन की रफ्तार बहुत अधिक नहीं थी.

 

ये देख कर सभी भौचक्के रह गए. बच्चे को बचाने के लिए उसका पिता चलती ट्रेन से नीचे कूद गया और करीब 100 मीटर दौड़ कर बच्चे को उठा लिया. गनीमत रही कि उस वक्त कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे दोनों की जान बच गई.

 

छिवकी आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस उपाध्याय ने बताया कि पारिवारिक मामला होने के कारण जीआरपी और आरपीएफ ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन बच्चा खतरे से बाहर है. लोगों के मुताबिक, महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी.

इस घटना के बाद पिता अपने बच्चे को लेकर घर चला आया है. वहीं मां की इस हरकत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है. फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बन गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदलित युवक को देखते ही दबंगों ने कटवा दिए उसके दाढ़ी-मूंछ, फिर उठा ये बवाल?
Next Article वेबनार के द्वारा अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति किया गया काउंसलिंग

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.