WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी का कोडरमा जाने के क्रम में संत कोलंबस कॉलेज मोड़ के समीप भाजपा युवा मोर्चा के कटकमसांडी अध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा के नेतृत्व में कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक मेहता अपने पूरे टीम के साथ स्वागत समारोह में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विकास मेहता, मंडल मंत्री राकेश वर्मा, मंडल महामंत्री अविनाश प्रजापति, मीडिया प्रभारी उमेश गुप्ता सहित दर्जनों उपस्थित थे।

