Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 12:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लव मैरिज के 10 महीने बाद पत्नी ने दूसरे शख्स से की शादी, पति के उड़े होश, जाने मामला?
Headlines

लव मैरिज के 10 महीने बाद पत्नी ने दूसरे शख्स से की शादी, पति के उड़े होश, जाने मामला?

July 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में युवक को प्यार में बड़ा धोखा मिला. पुलिस के पास पहुंचे युवक ने बताया कि लव मैरिज के 10 महीने बाद पत्नी को न जाने क्या हुआ, कि वह अब उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं है. पत्नी अपनी मां के साथ घर से जेवरात और नकदी लेकर चली गई. अब उसने दूसरी शादी कर ली है. इसकी जानकारी पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो सामने आने के बाद हुई. पीड़ित युवक पत्नी का ये वीडियो लेकर पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

wife marries another man

 

कानपुर के बाबूपुरवा के रहने वाले अमित शर्मा ने बताया कि गोविंद नगर कच्ची बस्ती की रहने वाली रुचि वर्मा से उसका प्रेम संबंध था. दोनों ने 4 जून 2020 को आर्यसमाज मंदिर में घरवालों की रजामंदी से शादी कर ली. कोरोना काल में हुई इस शादी में घर के पांच लोग ही मौजूद थे. आर्य समाज मंदिर में हुई इस शादी का उसके पास सर्टिफिकेट भी है.

अमित ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद वे दोनों खुशी-ख़ुशी एक साथ आराम से जीवन गुजार रहे थे. शादी के चार माह बाद 23 सितंबर को पत्नी की मां उसके घर आई. उसने कहा कि परिवार में किसी की शादी है. इस बहाने से वह रुचि को अपने साथ ले गई. रुचि अपने साथ घर से 50 हजार की नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई.

wife marries another man

मायके जाने के कुछ दिन बाद पति ने जब रुचि को फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद जा रहा था. वह पत्नी को लेने के लिए उसके घर पहुंचा, तो उसने साथ जाने से इनकार कर दिया. उसने काफी समझाया, लेकिन रुचि उसके साथ वापस चलने के लिए तैयार नहीं हुई. इसके बाद उसने मामले की पड़ताल करना शुरू कर दिया, जिसमें हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई.

 

अमित ने बताया कि तीन दिन पहले ही उसे जानकारी हुई, कि तलाक लिए बिना रुचि ने किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली है. उसे पहले तो विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब वह जानकारी जुटाता हुआ रतनलाल नगर में बने आर्यसमाज मंदिर में पहुंचा, पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो उसे मिला. ये वीडियो देख उसके होश उड़ गए.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने 2 जुलाई 2021 को दूसरे शख्स के साथ शादी कर ली है. उसने पत्नी और उसके परिवारीजनों पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में तहरीर दी है. अमित का कहना है कि पत्नी अभी तक तीन शादी कर चुकी है.

wife marries another man

इस मामले में बाबूपुरवा पुलिस का कहना है की पति  की शिकायत पर जांच की जा रही है. आठ महीने पहले भी पति-पत्नी के बीच का विवाद थाने में आया था, तब दोनों में समझौता हो गया था और महिला अपनी मां के साथ चली गई थी. अब पति ने बगैर तलाक के शादी करने और घर से पैसे ले जाने के आरोप लगाए हैं. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमणिपुर सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को अतिरिक्त SP के रूप में नियुक्त करेगी
Next Article मौसम विभाग ने झारखंड में जारी किया येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक होगी भारी बारिश

Related Posts

Headlines

लैंडस्लाइड से 56 घंटे से थमी रेल सेवा, कई ट्रेन कैंसिल, कई डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026
Headlines

मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लैंडस्लाइड से 56 घंटे से थमी रेल सेवा, कई ट्रेन कैंसिल, कई डायवर्ट

September 5, 2026

वर्षों का इंतजार खत्म, मनोहरपुर में पहली बार रुकी ये एक्सप्रेस ट्रेन

September 5, 2026

बछड़ा चोरी के बाद जुगसलाई में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

September 5, 2026

राशिफल @ 05 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 5, 2026

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.