WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में लाक डाउन का पूर्ण असर रहा। लाक डाउन के कारण साप्ताहिक रविवार बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें व होटलें बंद रही। लाक डाउन की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। पुलिस भी गाहे-ब-गाहे गश्त लगाते दिखी। खासकर पेलावल चौक, रोमी चौक, जैलमा चौक व कटकमसांडी चौक पर वीरानी छाई रही। हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य सड़क पर छिटपुट वाहनों के परिचालन छोड़ सड़क सुनसान रही। सफल लाक डाउन का असर लोगों में जागरूकता के कारण देखा जा रहा है।

