WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। सोमवार को पेलावल में छड़वा मुहर्रम कमिटी की बैठक अध्यक्ष मुख्तार अंसारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में अहम निर्णय लेते हुए कहा गया कि मुहर्रम पर्व को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए व सरकार के निर्देशित नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, सचिव बाबर अंसारी, मो. तस्लीम परवेज, मो. सम्सुद्दीन, अनवारूल हक, ओबी मल्लिक, नौशाद खान, राजू खान, बबलू, महबूब अंसारी, मिन्हाज अंसारी, अब्दुल सत्तार, मो. शाहजहां, इंतफात हुसैन, साजिद अली सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में अगली बैठक आगामी 10 अगस्त को होगी।

