WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आज से मानसून ज्यादा सक्रिय होगा।
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण 28 जुलाई तक एक दूसरा चक्रवातीय क्षेत्र बनेगा।
इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। इसके कारण आज से लेकर 30 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।
इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही, वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है।

