WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग/बरकट्ठा। प्रखंड बरकट्ठा अंतर्गत बसरिया ग्राम निवासी, सेवानिवृत्त शिक्षक सह समाजसेवी रामदेव पाण्डेय का करीब दस बजे दिन में आकस्मिक निधन हो गया।
वे करीब 70 साल के थे और अपने पीछे एक पुत्री को छोड़कर चल बसे। इनके निधन से गांव में मातम का माहौल है।
बताया जाता है वह लंबे समय से डायबिटीज व ब्लड प्रेशर से ग्रसित थे। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इनका अंतिम संस्कार करीब तीन बजे गांव के ही शमशान घाट में किया गया। अंतिम यात्रा में पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद, टुकलाल महतो, अरूण कुमार, पूर्व पंचायत समिति रामेश्वर पांडेय, विन्देश्वर पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, समेत गांव के कई गणमान्य ग्रामीण अंतिम यात्रा में सरीक हुए और श्रद्धांजलि अर्पित किये।

