Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो साल पहले युवक पर किया था रेप केस, 18 साल की बालिग होने पर उसी से मंदिर में रचाई शादी
Headlines

दो साल पहले युवक पर किया था रेप केस, 18 साल की बालिग होने पर उसी से मंदिर में रचाई शादी

July 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

यूपी। यूपी के अलीगढ़ में प्रेमिका ने बालिग होने पर घर वालों से बगावत कर प्रेमी से मंगलवार को मंदिर में शादी रचा ली. प्रेमिका के घर वालों के विरोध के चलते प्रेमी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज किया गया था और प्रेमी को पांच महीने जेल में काटने पड़े थे. 

 

हाईकोर्ट से प्रेमी को जमानत मिल गई थी लेकिन इस बीच दोनों मिल नहीं सके. वहीं, लड़की के 18 साल पूरे होने पर कोर्ट में प्रेमी से मुहब्बत की अपनी पूरी दास्तां बयान करते हुए केस वापस ले लिया.

 

घर वालों के विरोध के बाद प्रेमिका ने श्री वार्ष्णेय मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार प्रेमी से शादी रचा ली. वहीं, प्रेमिका ने बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है और मुख्यमंत्री, एसएसपी, महिला आयोग से सुरक्षा की गुहार लगाई है. घटना थाना सासनी गेट के जयगंज इलाके की है.

दरअसल, प्यार की चिंगारी को एक लड़की ने बुझने नहीं दिया. पहली नजर में हुए प्यार को पाने के लिए लड़की बालिग होने तक इंतजार करती रही. प्रेमी भी बदनाम होने के बाद मिलन की घड़ी तक इंतजार करता रहा.

a case of rape was written on the young man the girl married the same young man

तीन साल पहले पंचनगरी की रहने वाली खुशी पाठक को कोचिंग में पढ़ने वाले वरुन से प्यार हो गया. जयगंज के रहने वाले वरुन भी खुशी पाठक के प्यार में गिरफ्तार हो गया. दोनों का प्यार परवान चढ़ गया लेकिन इस प्यार के रिश्ते को खुशी के घर वालों को रास नहीं आया. दोनों घर से भागे लेकिन खुशी के पिता प्रेमचंद्र ने थाना सासनी गेट में वरुन के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया.

a case of rape was written on the young man the girl married the same young man

 

पुलिस ने दोनों को पकड़ ल‍िया और वरुन को कानूनी शिकंजे में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में जेल जाना पड़ा. खुशी कोई कड़ा कदम नहीं उठा सकी क्योंकि वह नाबालिग थी. वहीं, पिता प्रेमचंद ने भी वरुन से संबंध रखने पर आत्महत्या की धमकी देकर डरा दिया था. घरवालों के विरोध के चलते खुशी तीन साल तक चुप रही.

वरुन को पांच महीने जेल में काटने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. 31 मार्च 2021 को खुशी पाठक ने 18 साल की उम्र पूरी कर ली और अपना मर्जी का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हो गई. मंगलवार को खुशी ने कोर्ट में अपने वकील को खड़ा कर जज के सामने अपने प्यार की दास्तां सुना दी. खुशी ने न्यायालय से वरुन के खिलाफ चल रहे ट्रायल को वापस ले लिया.

a case of rape was written on the young man the girl married the same young man

घर वालों के खिलाफ जाते हुए  खुशी ने मंदिर में शादी कर ली. इस दौरान वकील, मंदिर के पुजारी और वरुन के पिता अरविंद परिवार सहित मौजूद रहे. खुशी के घरवाले इस शादी में शामिल नहीं हुए क्योंकि अभी भी खुशी के पिता प्रेमचंद्र शादी के खिलाफ हैं. खुशी ने लाल जोड़े में वरुन को जयमाला पहना कर अपना जीवन साथी बना लिया लेकिन उसे अब अपने घर वालों से जान का खतरा है और मुख्यमंत्री, एसएसपी व महिला आयोग को पत्र भेज कर सुरक्षा की मांग की है. 

खुशी ने बताया कि कोर्ट में मेरे परिवार ने केस किया था लेकिन 18 साल की होने पर वरुन के बचाव में बयान दिया है और अब 18 प्लस होने पर अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं. वरुन के पिता अरविंद अग्रवाल ने बताया कि तीन साल पहले दोनों का अफेयर चल रहा था और वह शादी करना चाहते थे लेकिन 18 साल से कम होने के चलते नहीं कर पायें. अब कोर्ट को सच्चाई बता कर बेधड़क अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8 महीने की बच्ची को कुचलते हुए दुकान में जा घुसी कार, उसके बाद हुआ ऐसा जिसपर आप यकीन नहीं कर सकते
Next Article जाने क्यों ओलंपिक प्रशासन नहीं चाहता की खिलाड़ी चबाएं मेडल्स?

Related Posts

Headlines

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026
Headlines

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026
Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026

गांव की चौपाल पर सुलझ रहे झगड़े, बिहार की ग्राम कचहरियों ने 49 हजार परिवारों को दिलाया न्याय

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.