Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 8 महीने की बच्ची को कुचलते हुए दुकान में जा घुसी कार, उसके बाद हुआ ऐसा जिसपर आप यकीन नहीं कर सकते
दुनिया

8 महीने की बच्ची को कुचलते हुए दुकान में जा घुसी कार, उसके बाद हुआ ऐसा जिसपर आप यकीन नहीं कर सकते

July 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, ऐसा ही कुछ हुआ एक 8 महीने की बच्ची के साथ. एक तेज रफ्तार कार अचानक से दुकान में घुस जाती है, ये बच्ची उसके नीचे आ जाती है. लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए बच्ची की जान बच जाती है. बच्ची और उसकी मां दोनों अब खतरे से बाहर हैं.

दरअसल, न्यूयॉर्क शहर के Yonkers में मां अपनी 8 महीने की बच्ची को लेकर सड़क पार कर रही होती है. तभी दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले तो एक गाड़ी को टक्कर मारती है और फिर मां-बच्ची को कुचल देती है. 

कार की चपेट में आने के बाद पुलिस अधिकारी राहगीर बच्ची और उसकी मां की मदद करने के लिए दौड़ पड़ते हैं. तब तक कार मां-बेटी को कुचलते हुए एक दुकान में घुस जाती है. 

 

मां और उसकी मासूम बच्ची को कार घसीटते हुए एक दुकान के अंदर ले जाती है. इस दौरान आसपास हलचल तेज हो जाती है. दुकान में हड़कंप मच जाता है. तभी मदद के लिए पुलिसकर्मी दौड़कर आते हैं.

 

हादसा देख पास खड़े लोगों के साथ पुलिसवाले भी सहम जाते हैं. बच्ची कार के नीचे फंसी थी. कार का बोनट पूरी तरह क्षतिग्रस्त था. हादसा देखकर लग रहा था कि बच्ची और उसकी मां दोनों की मौत हो चुकी होगी.

लेकिन तभी ‘चमत्कार’ होता है, पुलिसकर्मी कार के नीचे फंसी बच्ची को निकाल लेते हैं. वह जिंदा थी. उसकी मां भी जीवित थी. लेकिन उनके शरीर से खून बह रहा था. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. 

 

पुलिस ने बताया कि हादसे में आठ महीने की बच्ची के सिर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि महिला के पैर में कंपाउंड फ्रैक्चर है. हालांकि, दोनों हालत खतरे से बाहर है और वे जल्द ही रिकवर होंगे. फिलहाल, पुलिस ने 43 वर्षीय कार चालक डेविड को नशे में गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleiPhone लेने का है प्लान तो आपके लिए है सिर्फ आज का मौका, मिल रहा है भारी डिस्काउंट
Next Article दो साल पहले युवक पर किया था रेप केस, 18 साल की बालिग होने पर उसी से मंदिर में रचाई शादी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.