WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी (स्वदेश टुडे)। प्रखण्ड क्षेत्र के बेलाहाथी गाँव स्थित पुलिस लाइन में एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खूँटी के रक्त संग्रहण केंद्र अधिकोष भवन में रक्त की कमी को देखते हुए ही इस शिविर का आयोजन कर पुलिस के जवानों ने बढ़चढ़ अपना रक्त दान किया। इस आयोजन में सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी, मेजर देवेन्द्र सब-इंस्पेक्टर क्रमश: पुष्पराज, रंजीत, विश्वजीत, कांस्टेबल क्रमश: बजरंग गुप्ता, मंतोष कुमार के अलावे 40 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में पुरुषों के साथ महिला बल ने भी रक्तदान कर खुशियाँ जाहिर की। जिसमें जिला पुलिस बल, एसआईआरबी-2 सहायक पुलिस के लोगों ने रक्तदान कर रक्त संग्रहण में मदद किया।

