WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पहले अधिवक्ता की हत्या, धनबाद में जज पर हमला और अब महाधिवक्ता राजीव रंजन के जूनियर अधिवक्ता दीपांकर राय के साथ नामकुम में मारपीट की गई है।
दरअसल, वह रात में वह काम करके अपने अमेठिया नगर आवास पर पहुंचे थे। इसी बीच सड़क पर गाड़ी को लेकर शराब के नशे में भू-माफिया राकेश सिंह और गुल्लू ने दीपांकर के साथ मारपीट की है। इस मामले में दीपांकर ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना के बाद एक बार फिर अधिवक्ताओं के द्वारा राज्य में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू करने की मांग की जा रही है।

