WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लातेहार। लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड के मोरवाई पंचायत के हेटली गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. जिसमें हाथियों ने पारा शिक्षक का मकान क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया.
दरअसल, रविवार की सुबह अचानक जंगली क्षेत्र से हाथियों का झुंड गांव में घुसा और पारा शिक्षक अमित बोदरा के घर पर हमला बोला. हाथियों के झुंड ने अमित बोदरा के घर में रखे टीवी समेत कई अन्य सामानों को नष्ट कर दिया.
हालांकि इस दौरान अमित बोदरा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर तत्परता दिखाया और हाथियों को मौके से भागने पर मजबूर किया.
पीड़ित पारा शिक्षक और किसानों के द्वारा पूरे मामले में वन विभाग से जांच कर जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है.

