WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के कर्रा थाना अंतर्गत सांगोर गांव निवासी 30 वर्षीय युवक गोविंद धान की सड़क दुर्घटना से मौत हो गई। वहीं उसका भाई दशरथ धान जख्मी हो गया।
जानकारी के अनुसार, गोविंद धान अपने भाई दशरथ के साथ मोटर साइकिल तेज गति से आज कर्रा आ रहा था। उसी क्रम में सांगोर जंगल के पास तेज गति से लापरवाही से चलाते हुए आम के पेड़ को मोटरसाइकिल से दे मारा। और वहीं उसकी मौत हो गयी। वहीं उसका छोटा भाई बैजू मुण्डा दशरथ धान बूरी तरह घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में कर्रा अस्पताल लाया गया । जहाँ चिकित्सकों ने गोविन्द को मृत घोषित किया। वहीं कर्रा पुलिस ने पंचनामा लिखकर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

