WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के मुरहू थानांतर्गत पंचघाघ फॉल के नजदीक खूँटी चाईबासा सड़क में एक मजदूर की मौत हो गई। देर शाम बान्दे गाँव निवासी 40 वर्षीय कन्दरु नाग पंचघाघ मोड़ के निकट मोटरसाइकिल स्कीट कर जाने से गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कंदरु एक गरीब किसान था जो साथ में मजदूरी करके भी अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
जरुरत पड़ने पर एफसीआई गोदाम में बोरा ढोने का काम भी करता था। उसके तीन नाबालिग बच्चे-बच्चियों के अलावे उसके बड़े भाई की मृत्यु के बाद उसके बाद बच्चों का भी जिम्मा इसी का था।
इसके उपर दो परिवारों का बोझ था। अब इस मजदूर के देहान्त के बाद कुल छह लोगों को जीवन यापन प्रभावित हो गया।

