WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के NH-2 स्थित दनुआ घाटी में एक बार फिर हादसा हुआ है. आज शनिवार को बिहार के चंपारण निवासी ट्रक ड्राइवर उमेश कुमार एवं खलासी चंद्रशेखर कुमार की मौत हो गयी. इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए.
दरअसल, तेज गति से लोहा से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक का पूरा पार्ट्स एक-एक कर बिखर गया. ट्रक पर लदे लोहे के बड़े भाग ने तेज गति के कारण पूरी तरह से वाहन को तोड़ दिया. पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों के शवों को निकाला किया.
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

