Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिला ने 6 साल की बेटी और 3 साल के बेटे के साथ लगाई फांसी, भाई ने बताई यह वजह
Headlines

महिला ने 6 साल की बेटी और 3 साल के बेटे के साथ लगाई फांसी, भाई ने बताई यह वजह

August 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
राजस्थान। राजस्थान के बाड़मेर में दर्दनाक घटना हुई. वहां महिला ने छह साल की बेटी और तीन साल के बेटे को फंदे पर लटकाने के बाद खुद फांसी लगा ली. एक साथ परिवार में तीन मौतों से कोहराम मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं महिला के भाई ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके के वांकलपुरा का ये मामला है. रसाल कंवर की शादी 7 साल पहले यहां के रहने वाले माधव सिंह से हुई थी. माधव सिंह ट्रक चलाता है. रसाल कंवर के 6 साल की बेटी जसु और तीन साल का बेटा विक्रम भी था. सुबह जब 12 बजे तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों को शक हुआ. जब पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा, तो उनके पसीने छूट गए. महिला और उसके दोनों बच्चों की लाशें फंदे पर लटकी हुई थीं.

पड़ोसियों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया. जिसके बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई. बताया गया है कि घटना के समय घर पर महिला और उसके दो बच्चे ही अकेले मौजूद थे. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. महिला के भाई का आरोप है कि पति द्वारा दहेज प्रताड़ना से परेशान बहन ने आत्महत्या कर ली है. महिला सेल बाड़मेर की एसआई सीमा चोपड़ा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. माना ये जा रहा है कि रात के समय महिला ने पहले मासूमों को फांसी के फंदे पर लटकाया और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवैक्सीन के नाम पर यहाँ 20-20 रुपये में लगाया जा रहा था गैस का इंजेक्शन, ऐसे हुआ खुलासा
Next Article मछली के इंसानों जैसे दांत देख मछुआरे का सिर चकाराया

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.