अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के हजारीबाग का दिल कहे जाने वाली झंडा चौक में दो राउंड गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है.
पुलिस को खबर मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति, अंचल इंस्पेक्टर व सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.

सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार झंडा चौक में सुबह एक स्विफ्ट कार से एक लड़का उतरा. कार वाले लड़के और झंडा चौक में पहले से मौजूद लड़कों के बीच में कहासुनी के बाद धक्का मुक्की होने लगी.
इसी को लेकर आपसी विवाद में एक ने बंदूक निकाल कर पहले हवाई फायरिंग की जबकि दूसरी गोली झंडा चौक स्थित जूते दुकान के शटर पर जाकर लगी. पुलिस को गोली चलाने वाले का पता चलते ही उसके घर पर उसे पकड़ने पहुंची तो वहां से वह फरार हो चुका था. हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी.

