Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलना चाहिए : अमित शाह
देश

युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलना चाहिए : अमित शाह

October 31, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को गुरुवार को अपना नया मुख्यालय मिल गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि वो 70 साल के बाद वो अपने खुद के घर में हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस के मुख्यालय का उद्घाटन ऐसे दिन हो रहा है जिस दिन को हम एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। लौह पुरुष सरदार पटेल की आज जयंती है। पुलिस मुख्यालय के उद्घाटन का इससे अच्छा दिन और नहीं हो सकता।’

इस मौके पर शाह ने कहा कि बेहतर आंतरिक सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा व अन्य शहीद पुलिसकर्मियों को शाह ने श्रद्धाजंलि दी। लौह पुरुष सरदार पटेल को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह वह व्यक्ति थे, जिन्हें अपने भाषण से नहीं बल्कि उनके काम से जाना जाता था। आज की युवा पीढ़ी को भी सरदार पटेल को देखकर जीना चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को नये मुख्यालय के साथ बड़े लक्ष्य भी दिए गए हैं। समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल सहित केंद्रीय गृह मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नये मुख्यालय की इमारत 17 मंजिली
करीब आठ एकड़ में बनी नई इमारत में 17 मंजिलें हैं, जबकि यहां कार्यालय की संख्या करीब डेढ़ सौ है। इससे पहले पुराने मुख्यालय में करीब अस्सी कार्यालय थे। वहीं आईटीओ स्थित मुख्यालय में पार्किंग की भी दिक्कत थी, जबकि नए मुख्यालय में बेसमेंट में दो तल पार्किंग के लिए बनाए गए हैं, जिसमें एक हजार से अधिक कार व बाइक की एक साथ पार्किग हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि पहले चरण में चार मंजिल तक बने हैं, जबकि इनके कार्यालयों के अंदर का काम भी लगभग पूरा कर दिया गया है। हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम के बाद भी शेष बचे तल पर काम अनवरत चलता रहेगा। भूतल पर पीछे की तरफ मीडिया कक्ष और उसके बगल में बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया गया है। दूसरी तरफ आम लोगों के लिए प्रतीक्षा कक्ष बनाया गया है। स्वागत कक्ष के समीप गैलरी में जगह-जगह देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की पुरानी बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं, जो बिल्कुल आर्ट गैलरी जैसी दिखती है।

मुख्यालय की पुरानी यादें
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वर्ष 1975-76 में दिल्ली पुलिस का मुख्यालय कश्मीरी गेट से स्थानांतरित होकर आईटीओ शिफ्ट हुआ था। अब तक 20 पुलिस आयुक्त बन चुके हैं। नए मुख्यालय में बैठने वाले अमूल्य पटनायक 21वें पुलिस आयुक्त होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफ्लैट में चला रहा था सेक्स रैकेट, संचालक और एक युवती गिरफ्तार
Next Article चाणक्य और लौह पुरुष सरदार पटेल के एक भारत के सपने को हमने पूरा कियाः नरेन्द्र मोदी

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.